
School Bomb threat : चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को उड़ाने की धमकी
चंडीगढ, 13 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) School bomb threat पंजाब में हर दिन स्कूलों को उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे से ठीक पहले लोकल स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। जिसमें दावा किया गया है कि 17 जुलाई को चंडीगढ़ और मोहाली में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके किए जाएंगे। इस धमकी भरे ई-मेल के बाद सिक्योरिटी एजेंसियां और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं।
मोहाली और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को भेजे गए इस ई-मेल में लिखा है कि 17 जुलाई को लोकल स्कूलों, मोहाली मेयर के ऑफिस और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर IED ब्लास्ट किए जाएंगे। ई-मेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों को उड़ा दिया जाएगा और दोपहर 3:11 बजे मोहाली मेयर के ऑफिस को उड़ा दिया जाएगा। गौरतलब है कि 17 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और घोषणाएं करने के लिए चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा का दौरा कर रहे हैं। School bomb threat
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























