
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान: AAP द्वारा अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित घोटालों के खिलाफ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की होगी शुरूआत
चंडीगढ, 12 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित घोटालों के खिलाफ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसकी शुरुआत रविवार को सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। पार्टी 12 जुलाई को सुबह 10 बजे दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क (जेएमडी टेंट) में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी। इसके बाद भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। Arvind Kejriwal Announces Sundarkand Path in Rohini
इस पाठ के तुरंत बाद, ‘आम आदमी पार्टी’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे। अरविंद केजरीवाल के अनुसार, इस अभियान के तहत देशभर में हजारों जगह हनुमान चालीसा का पाठ होगा और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हर सनातनी हिंदू का धर्म है कि इन महा पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए अपने आप को समर्पित करे। जो लोग इन पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे, प्रभु श्री राम उनका और उनके परिवार का कल्याण करेंगे।
इसके लिए इस रविवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। पाठ के बाद इस पर चर्चा होगी कि प्रभु श्री राम के गुनहगारों को सज़ा दिलवाने के लिए क्या प्रयास करने हैं। सिग्नेचर कैंपेन में एक लेटर पर राम भक्त साइन करेंगे, जो प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/