

Ind vs zim T20 series: जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम को मिलेगा नया हैड कोच
इस दिग्गज बल्लेबाज को मिली बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ, 7 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) जिंबॉब्वे दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir नहीं, बल्कि वीवीएस लक्ष्मण होंगे। बीसीसीआई ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को देखते हुए कोचिंग जिम्मेदारियां बांटी हैं। : टीम इडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर के साथ जिम्बाव्वे दौरे पर नहीं जाएंगे. वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे और उसके बाद एशियन गेम्स में टीम इंडिया को कोच करेंगे। Ind vs zim T20 series
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने कोचिंग की जिम्मेदारियों का भी बंटवारा कर दिया है। टीम इंडिया के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर (Team India International Match Schedule) को देखते हुए बोर्ड ने कोचिंग जिम्मेदारियां बांटना शुरू कर दिया है। VVS Laxman
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी. वहीं, एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होना है। इसी दौरान वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर रहेगी, जहां 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. दोनों टूर्नामेंट की तारीखें टकराने के कारण गौतम गंभीर का दोनों भारतीय टीमों के साथ रहना संभव नहीं होगा. ऐसे में लक्ष्मण एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, जबकि गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में सीनियर टीम के साथ रहेंगे। vvs laxman to coach india on zimbabwe asian games in place of gautam gambhir
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























