India and England के बीच तीसरे T20 मैच के लिए प्लेइंग XI का ऐलान
कल खेला जायेगा बडा मुकाबला
नई दिल्ली, 6 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता): India and England के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है। दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लिश टीम अभी भी आगे चल रही है। सीरीज़ का तीसरा और अहम मैच मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस बीच, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच से एक दिन पहले इस मैच के लिए प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। Playing XI announced for the third T20 match between India and England
इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही तीसरे T20 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि तीसरे मैच के लिए प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी, पिछले मैच में खेलने वाली टीम ही इस अगले मैच में भी खेलती दिखेगी। टीम ने पिछला मैच चार विकेट से जीता था, इसलिए उसका हौसला और भी ऊंचा है। टॉस के समय भारतीय टीम की प्लेइंग XI का ऐलान किया जाएगा। India and England
इंग्लैंड प्लेइंग XI
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/
























