ICC Women’s T20 World Cup फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से
लॉर्ड्स पर भिड़ेंगी दो अजेय टीमें
चंडीगढ, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आज महिला टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में क्रिकेट की सबसे मशहूर प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी। इसमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।
छह बार की चैंपियन मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब पर नजर गड़ाए हुए है और अपनी 150वीं महिला टी-20 जीत के ऐतिहासिक मुकाम के भी करीब है। वहीं इंग्लैंड टीम को इस मुकाबले में जो घरेलू समर्थन मिलेगा, वह इन पर हर हाल में जीत के लिए दबाव बनाने का भी काम करेगा। england women vs australia women t20 world cup 2026-
टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के विरुद्ध हमेशा दबदबा रहा है। 2012, 2014 और 2018 में हुए पिछले तीनों टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले आठ टी-20 मैचों में से छह जीते हैं, जिनमें लगातार पिछली तीन जीत भी शामिल हैं। हालांकि, मेजबान और 2009 की विजेता इंग्लैंड टीम होम ऑफ क्रिकेट (लार्ड्स) पर अपने शानदार रिकॉर्ड का फायदा उठाना चाहेगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























