America में मॉल के अंदर हुई अंधाधुंध फायरिंग! दो लोगों की मौत
चंडीगढ, 4 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) USA के मिशिगन के डियरबॉर्न शहर के एक शॉपिंग मॉल में फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि युवाओं के दो ग्रुप के बीच हुई इस हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना फेयरलेन टाउन सेंटर मॉल में हुई। America
जब मॉल में गोलियां चलीं, तो वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। डियरबॉर्न पुलिस चीफ ईसा शाहीन ने बताया कि मॉल के बाहर भागने की कोशिश में एक व्यक्ति गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने लड़ाई से जुड़े कुछ संदिग्धों से थाने में पूछताछ की है, लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
पुलिस चीफ ने साफ किया कि दोनों ग्रुप एक-दूसरे को पहले से जानते थे। जब वे मॉल में आमने-सामने आए, तो उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई, जो जल्द ही फायरिंग में बदल गई। उन्होंने कहा कि दोनों ग्रुप के सदस्यों के पास पिस्टल थी। एक पीड़ित की मॉल के अंदर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने पास के अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोली से घायल तीसरे व्यक्ति की हालत अभी पता नहीं चली है। shooting inside the mall
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























