केंद्रीय Union Home Minister Amit Shah से मुलाकात के बाद Sukhjinder Randhawa’ का बड़ा बयान
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्व वार्ता) – गुरदासपुर से कांग्रेस MP सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रंधावा ने कहा कि उन्होंने बॉर्डर बेल्ट की सुरक्षा स्थिति और अपने इलाके में बढ़ती गैंगस्टर समस्या पर विस्तार से चर्चा की। Sukhjinder Randhawa’s big statement after meeting Union Home Minister Amit Shah
रंधावा ने कहा कि गुरदासपुर और आसपास के इलाकों में गैंगस्टर का डर है, जिसके चलते उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वह पहले ही एक चिट्ठी लिख चुके हैं और इस संबंध में मीटिंग के लिए समय भी मांगा गया था। गृह मंत्रालय ने आज उनसे मिलने का समय दिया था।
जब वह दिल्ली आए और अमित शाह से मिले तो कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे, जिन राजनीतिक कयासों को नकारते हुए रंधावा ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे हैं। चरणजीत चन्नी, राजा वड़िंग और मनीष तिवारी के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अपने बारे में बेहतर बता सकते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























