WhatsApp के बाद सरकार ने Telegram और Signal को नोटिस भेजा
नई दिल्ली, चंडीगढ, 3 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) ): Telegram-Signal प पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के यूज़रनेम फ़ीचर पर चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार न सिर्फ़ Meta और WhatsApp के ख़िलाफ़ सख़्त हुई है, बल्कि Telegram और Signal जैसे ऐप भी निशाने पर आ गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने अब Telegram और Signal को नोटिस भेजा है।
दरअसल, Telegram और Signal को भेजे नोटिस में केंद्र सरकार के तहत आने वाले IT मंत्रालय ने पूछा है कि उन्हें यूज़रनेम फ़ीचर बनाए रखने की इजाज़त क्यों दी जानी चाहिए? इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि ये प्लेटफ़ॉर्म धोखाधड़ी और पहचान की चोरी से जुड़ी चिंताओं से कैसे निपट रहे हैं? WhatsApp
आपको बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने WhatsApp के नए ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर के रोलआउट पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। भारत सरकार का तर्क था कि इस फ़ीचर से साइबर क्राइम, फ़िशिंग और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर इस पर डिटेल में जवाब मांगा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























