
Punjab के बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में इतने श्रद्धालुओं की मौत से मचा हाहाकार
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के Bathinda-Dabwali National Highway पर तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा गांव जोधपुर रोमाणा के निकट उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्रक (ट्राला) से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मेटाडोर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई यात्री वाहन में ही फंस गए।
Punjab news accident 3 died
राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए एम्स बठिंडा रेफर किया गया है।
थाना संगत के एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई थी। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























