Entertainment News: Awarapan 2 Teaser: खत्म हुआ इंतजार! का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज
चंडीगढ,29 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Entertainment News: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ में शिवम पंडित के तौर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म उनकी 2007 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। अब, वादे के मुताबिक, मेकर्स ने 29 जून, 2026 को इस रोमांटिक ड्रामा का टीजर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया है, जो इसके पहले पार्ट के 19 साल पूरे होने का भी मौका है। आइए, यहां टीजर पर एक नजर डालते हैं।
‘आवारापन 2’ के टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के किरदार से होती है जो बाइक चला रहा है और वह दमदार डायलॉग बोलता है, ‘कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी, दूसरे के लिए लिखी जाती है।’ इसके बाद उन्हें आवारापन में श्रिया सरन के किरदार आलिया हामिद को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























