
Ketan Agrawal Murder Case में बड़ा अपडेट, लोहागढ़ किले पर सिया-चेतन को लेकर पहुंची पुलिस
दोहराया गया हत्या का पूरा घटनाक्रम
दिल्ली, 28 जून, 2026 (विश्ववार्ता) पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है, लोहागढ़ किले पर फिर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट किया गया पूरा क्राइम सीन, पुलिस ने मामले को और मजबूत बनाने के लिए रविवार सुबह हत्या के दोनों मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को लेकर लोनावला स्थित लोहागढ़ किले पहुंची, यहीं वह जगह है जहां 18 जून को केतन अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ मामला कथित हत्या में बदल गया। Ketan Agrawal murder case lohagad fort crime scene recreation siya goyal chetan chaudhary
पुलिस ने दोनों आरोपियों की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम को दोबारा दोहराया, इस प्रक्रिया को क्राइम सीन रीक्रिएशन कहा जाता है, जिसका उद्देश्य अदालत में मजबूत और वैज्ञानिक साक्ष्य पेश करना होता है पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, ताकि बाद में जांच और कोर्ट की कार्यवाही में इसका उपयोग किया जा सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























