Women’s T20 World Cup में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला
भारत के लिए करो या मरो वाला होगा मैच
चंडीगढ, 28 जून, 2026 (विश्ववार्ता)महिला विश्वकप में रविवार को India and Australia के बीच मुकाबला है। यह ब्लॉकबस्टर ग्रुप-ए मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। रविवार को होने वाले दो मुकाबलों के साथ ही यह तय होगा कि इस ग्रुप से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। दोपहर तीन बजे से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होनी है। सेमीफाइनल के रेस के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। अभी तक भारत के ग्रुप से कोई भी टीम सेमीफाइनल में नहीं गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम भी रेस में है। Women’s T20 World Cup
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तक इस विश्व कप में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 85 रन बनाए हैं और अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है। ऐसे में सबसे अहम मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 71 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के साथ गेंद से भी दो विकेट लिए थे। भारत के लिए उन्हें जल्दी आउट करना बड़ी चुनौती होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ
























