
बांग्लादेश को हराया, शैफाली वर्मा ने हाफ सेंचुरी बनाई, राधा ने लिए 3 विकेट
चंडीगढ, 26 जून, 2026 (विश्ववार्ता) : विमेंस T20 वर्ल्ड कप का 23वां मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जिसमें इंडिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही इंडिया ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाए रखी हैं।
आज खेले गए मैच में बांग्लादेश की कैप्टन निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट खोकर 136 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में इंडिया ने शैफाली वर्मा के 53 रन और यास्तिका भाटिया के 23 रन की मदद से 16.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। womens t20 world cup india beat bangladesh
बांग्लादेश के लिए फिरदौस ने 31 बॉल पर 33 रन बनाए। निगार सुल्ताना ने 27 बॉल पर 32 रन का योगदान दिया। उनके अलावा शोभना मोस्ट्री ने 22, शर्मीन अख्तर ने 10 और शुरना अख्तर ने 13 रन बनाए। टीम इंडिया की बॉलिंग की बात करें तो राधा यादव ने 3 विकेट लिए। जबकि श्री चरनी ने दो विकेट लिए। इसके अलावा रेणुका ठाकुर और नंदिनी शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























