
Venezuela में भीषण भूकंप से हज़ारों लोगों के मारे जाने की आशंका
पीएम मोदी ने कहा- भारत हर संभव मदद के लिए तैयार
चंडीगढ, 25 जून, 2026 (विश्ववार्ता)वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई भारी तबाही से पूरी दुनिया में चिंता और सहानुभूति की लहर दिखाई दे रही है। भारत ने भी इस पर चिंता जाहिर की और वेनेजुएला की सरकार को हरसंभव मदद का एलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि भारत, हरसंभव मदद के लिए तैयार है।
Venezuela Earthquake India pm modi and other countries extending helping
कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने भूकंप के बाद तबाही के मद्देनजर देश को संबोधित भी किया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में सरकार और संबंधित राहत और बचाव कार्य एजेंसियां हरसंभव मदद मुहैया करा रही हैं। रोड्रिगेज ने कहा, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों से प्रभावित इलाकों में बचावकर्मी इमारतों के मलबों में तलाशी ले रहे हैं। आपातकालीन टीमें को प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं। भारत की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां की जनता, खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और मुश्किल समय में सभी पीड़ितों के प्रति एकजुटता से खड़े हैं। भारत हरसंभव मदद देने के लिए तत्पर है।’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























