विदेश मंत्री Jaishankar की South Korea की यात्रा , आज दौरे का आखिरी दिन
दक्षिण कोरिया-भारत की उच्चस्तरीय बैठकों से द्विपक्षीय साझेदारी को मिली नई दिशा : एस. जयशंकर
चंडीगढ, 25 जून, 2026 (विश्ववार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। इसके साथ ही वह गुरुवार को जेजू में ‘शांति और समृद्धि के लिए जेजू फोरम’ में मुख्य भाषण भी देंगे। उन्होंने अपने दौरे में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रीचो ह्यून से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। दोनों देशों ने स्टार्टअप, फिनटेक और वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने तथा पश्चिम एशिया के आर्थिक प्रभावों पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण कोरिया पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान जयशंकर ने कहा कि हाल में हुई उच्चस्तरीय बैठकों और राष्ट्रपति स्तर की यात्रा के बाद भारत-दक्षिण कोरिया साझेदारी को नई दिशा मिली है और वैश्विक परिस्थितियों में इसका महत्व और बढ़ गया है।
द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर जोर
विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर ने कहा कि चो ह्यून के पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात न्यूयॉर्क, कुआलालंपुर, वाशिंगटन, जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक और हाल ही में राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रियों के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि वे दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाएं और विभिन्न सरकारी तथा आर्थिक क्षेत्रों के बीच सहयोग को बेहतर ढंग से समन्वित करें।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















