

Iran: खामेनई की अंतिम विदाई में क्या शामिल होंगे PM Modi ?
ईरान ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा
ईरान में तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा
चंडीगढ, 24 जून, 2026 (विश्ववार्ता)ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए भारत के प्रधानमंत्री को भी बुलावा भेजा है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस निमंत्रण पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं।
ईरान में इसके लिए तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है।अमेरिकी और इजरायली हमलों में जान गंवाने वाले अली खामेनेई के पार्थिव शरीर के लिए विदाई समारोह और प्रार्थना सभा तेहरान के ग्रैंड मोसाला में 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी, और जनाजा जूलुस 6 जुलाई को होगा। iran invites pm modi to ayatollah ali khamenei funeral
अली खमेनेई के अंतिम संस्कार के लिए तेहरान में तीन दिन की छुट्टी
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने मंगलवार को घोषणा की कि दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के अंतिम संस्कार समारोह के लिए राजधानी तेहरान में तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।























