BIG NEWS: Punjab के निहंग सिंहों का उत्तराखंड में गुरुद्वारे पर कब्जा
कर्णप्रयाग में धारा 163, इंटरनेट बंद
चंडीगढ, 21 जून, 2026 (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि कर्णप्रयाग के बाद रुद्रप्रयाग के नगरासू घोलतीर स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब में दूसरे दिन रविवार को भी निहंगों का कब्जा बरकरार रहा। वहीं, रुद्रप्रयाग में इंटरनेट सेवा भी बाधित है। पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही, पुलिस फोर्स व आईटीबीपी तैनात है। प्रशासन की निहंगों से वार्ता की कोशिश जारी है। State news Nihangs take over gurudwara in Uttarakhand
PAC और ITBP की तैनाती
मौके पर पुलिस, PAC और ITBP की तैनाती की गई है। निहंग अभी भी गुरुद्वारे में डेरा डाले हुए हैं। हालात को देखते हुए चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के संवेदनशील इलाकों में धारा 163 लागू कर दी गई, जो 27 जून तक प्रभावी रहेगी। वहीं, मौके पर रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा निहंगों से बातचीत कर रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























