Maharashtra Vidhan Parishad Election 2026 आज
कई सीटों पर कांटे की टक्कर
चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Maharashtra MLC Elections 2026:महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना 22 जून को होगी।
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की अब शेष 11 सीटों पर आज 18 जून मतदान होगा, जबकि मतगणना 22 जून को की जाएगी। चुनाव को लेकर राज्य के कई जिलों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कथित “होटल पॉलिटिक्स” भी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय स्वराज्य संस्था मतदारसंघों से होने वाले इन चुनावों को आगामी स्थानीय निकाय और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. महायुति में सीट बंटवारे के तहत भाजपा ने 11, शिवसेना ने 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























