
Health Fitness Tips भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान सेहत गवां रहा, जानें कैसे रख सकते हैं खुद को फिट
एक्सरसाइज में रखें ? सावधानी
चंडीगढ, 17 जून, 2026 (विश्ववार्ता)Health Fitness Tips आज की चकाचौंध और भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान पैसे तो खूब कमा रहा है लेकिन कहीं न कहीं सेहत गवां दे रहा है। वर्क बैलेंस के बीच लाइफस्टाइल बिगड़ रही है। इसी बीच देश में हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से बच्चों से लेकर युवाओं तक हार्ट अटैक के केस सामने आए हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक और डरावनी है। इसलिए ऐसे में सभी को अपने हार्ट का खास ख्याल रखना चाहिए। अपने हार्ट को स्ट्रॉंग और हेल्दी बनाए रखें। Life Style Be alert,
आज हम आपको हार्ट को हेल्दी रखने को लेकर कुछ इस तरह की एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने हार्ट को फिट रख सकते हैं। बस आपको किसी भी कीमत पर अपने आप को हर रोज 5 मिनट देने होंगे। आपको हार्ट फिटनेस के लिए 5 मिनट की एक्सरसाइज करनी होगी। आपको 5 मिनट की एक्सरसाइज में रोज 1 मिनट जंपिंग जैक्स, 1 मिनट हाई नीज़, 1 मिनट स्टेप-अप्स, 1 मिनट ब्रिस्क वॉकिंग और 1 मिनट एयर साइकलिंग करनी है। इस तरह से आप अपने हार्ट को दुरुस्त रख सकते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होगा।
एक्सरसाइज में सावधानी क्या रखें ?
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले 1 मिनट वार्म अप करें। उम्र/फिटनेस लेवल के हिसाब से इंटेंसिटी एडजस्ट करें। यानि अगर आप बुजुर्ग हैं या बीमार रहते हैं, कमजोर हैं तो अपनी कैपिसिटी अनुसार ही एक्सरसाइज करें। अगर आपको चक्कर या सीने में दर्द महसूस हो तो रुक जाएं। खूब पानी पीएं और हाइड्रेटेड रहें। हमेशा याद रखिए की सेहत ही जीवन की असली संपत्ति है।
इसी तरह आप 5 मिनट की एक्सरसाइज से अपने लंग्स भी फिट रख सकते हैं। लंग्स फिटनेस के लिए 5 मिनट की एक्सरसाइज में 1 मिनट डीप ब्रीदिंग, 1 मिनट डायाफ्रामिक ब्रीदिंग, 1 मिनट पर्स्ड-लिप ब्रीदिंग, 1 मिनट बैलून ब्रीदिंग, 1 मिनट हमिंग कर सकते हैं। लेकिन यहां भी आपको सावधानी रखनी है। ताज़ी हवा में एक्सरसाइज करें, सांस लेने में ज़बरदस्ती न करें, अगर आपको चक्कर आ रहे हों तो रुक जाएं, अच्छा यही रहेगा की आप रोज धीरे-धीरे प्रैक्टिस करें। Life Style Be alert,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























