NEET री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी
जून की इस तारिख को होगा पेपर
– जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
नई दिल्ली, चंडीगढ, 15 जून (विश्ववार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स को यह री-एग्जाम देना है, वे तुरंत NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम 21 जून, 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। latest National News:
NTA ने स्टूडेंट्स के लिए एक ज़रूरी गाइडलाइन जारी की है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को अपने बैंक अकाउंट की जानकारी वेरिफाई करनी होगी। यह प्रोसेस रिफंड के लिए बहुत ज़रूरी है। इसके बिना आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका:
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
इसके बाद, रिफंड के लिए अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स डालें। और इसे वेरिफाई करें।
बैंक डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























