Entertainment: यह Punjabi Singer एक बार फिर विवादो मे
पढ़ें क्या है मामला ?
Punjabi Singer R.Nait
चंडीगढ़, 12 जून (विश्व वार्ता) – पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर आर. नैत इस समय विवादों में हैं। यह विवाद उनके नए गाने को लेकर खड़ा हुआ है। इस गाने का नाम ‘रील’ है। दरअसल, लुधियाना में हिंदू संगठन शिवसेना पंजाब ने इस गाने पर कड़ा एतराज जताया है।
आर. नैत पर आरोप है कि उन्होंने अपने गाने में हिंदू संतों और सनातन धर्म के पवित्र प्रतीकों को बहुत ही आपत्तिजनक तरीके से दिखाया है, जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। Entertainment:
इस मामले को लेकर शिवसेना ने सिंगर के खिलाफ लुधियाना पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और वीडियो की जांच शुरू कर दी है। punjabi singer r nait-is embroiled in controversy
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























