Haryanvi Singer Sapna Chaudhary को दिल्ली की अदालत ने दी अंतरिम राहत
बच्चों संग छोड़ा घर, सबूत देख कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा की मशहूर सिंगर और अभिनेत्री सपना चौधरी को घरेलू हिंसा मामले में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने महिला संरक्षण कानून के तहत उन्हें सुरक्षा देते हुए उनके पति यशवीर साहू के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं।
कोर्ट के आदेश के मुताबिक अगली सुनवाई तक यशवीर साहू पत्नी सपना चौधरी से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकेंगे और उनके घर, कार्यस्थल या सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं जा पाएंगे। सपना ने याचिका में घरेलू हिंसा और भविष्य में खतरे की आशंका जताई थी. मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।
याचिका, हलफनामे और अदालत में पेश किए गए सबूतों, जिनमें कथित चोटों की तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण शामिल हैं, का गहनता से अवलोकन करने के बाद, अदालत ने प्रथम दृष्टया समन जारी करने और अंतरिम राहत प्रदान करने के लिए पर्याप्त आधार पाया।
Haryanvi Singer Sapna Chaudhary big relief in domestic violence case court barred husband























