केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से पीएम मोदी ने ‘सात संकल्प’ पेश किए हैं, जिनमें डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, स्टार्टअप इंडिया, नवाचार और उद्यमिता पर विशेष जोर दिया गया है। इन सात संकल्पों में कौशल विकास को प्राथमिकता देने के साथ-साथ खेल जगत और फिटनेस के लिए कार्यक्रम चलाने का आह्वान भी शामिल है, जो भारतीय कॉर्पोरेट और एमएसएमई सेक्टर के लिए एक कुशल, नवोन्मेषी और स्वस्थ कार्यबल तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है। Modi Cabinet Big Decisions:
आंध्र प्रदेश के अमरावती को विकसित करने की दिशा में केंद्र ने अहम कदम उठाया है। कैबिनेट ने अमरावती में केंद्र सरकार की दो प्रमुख अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है।
केंद्रीय सरकारी जनरल पूल कार्यालय आवास (CGGPOA)
जनरल पूल आवासीय आवास (GPRA)
इन मंजूरियों से अमरावती में सरकारी कार्यालयों और आवासीय बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/