Cricket News: इंडिया ए और मेजबान श्रीलंका ए के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का पहला मुकाबला आज
तिलक वर्मा करेंगे टीम की कप्तानी, IPL के बाद पहली बार खेलेंगे सूर्यवंशी
चंडीगढ़, 9 जून (विश्व वार्ता): इंडिया A और श्रीलंका A के बीच आज ट्रायंगुलर सीरीज़ का पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। अफ़गानिस्तान A इस ODI ट्रायंगुलर सीरीज़ की तीसरी टीम है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL के बाद पहली बार खेलेंगे। तिलक वर्मा इंडिया A की कप्तानी करेंगे। रुतुराज गायकवाड़ को वाइस-कैप्टन बनाया गया है। india a vs sri lanka a
इंडिया A और श्रीलंका A के बीच हाल ही में हुए मैचों में श्रीलंका A का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में श्रीलंका ने दो मैच जीते हैं, जबकि इंडिया ने एक जीता है, जबकि दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।
ट्रायंगुलर सीरीज़ में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप दो टीमें 21 जून को फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इंडिया A अपना दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 15 जून को श्रीलंका A और 17 जून को अफगानिस्तान A से भिड़ेगी। इस सीरीज के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप इसे दैनिक भास्कर ऐप पर भी फॉलो कर सकते हैं। india a vs sri lanka aऔर खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























