खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज पटना कोर्ट में होगी सुनवाई
खान सर की कोचिंग का मामला क्या ?
चंडीगढ, 9 जून (विश्ववार्ता) खान ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी आज फैसला सुनाया जाएगा। सोमवार को दोनों गार्डों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। faizal khan sir surender gs global studies coaching firing case roshan anand sir gyandeep coaching
पटना सिविल कोर्ट में ज्ञान बिंदु के वकील ने इरादतन गोली चलाने की बात कहते हुए खान सर की जमानत का विरोध किया है। खान सर के वकील ने अग्रिम जमानत के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। दूसरी ओर, 5 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक खान सर तक नहीं पहुंच सकी है। उनके ठिकाने को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।
coaching firing case roshan anand sir gyandeep coaching
मामला 2 जून को खान सर के कोचिंग सेंटर ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर हुए हमले, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना से जुड़ा है। हमले का आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के रौशन आनंद पर लगा है। रौशन आनंद सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ‘ज्ञान बिंदु’ की ओर से वीडियो जारी किया गया, जिसमें खान सर के गार्ड फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद वीडियो की जांच के बाद खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























