सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में भारत की यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर आज होगा स्थापित
एबी पीएम-जेएवाई को लागू करने वाला 36वां राज्य बनेगा West Bengal
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) Latest Natinal news, पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- एबी पीएम-जेएवाई को लागू करने वाला 36वां राज्य बनने जा रहा है। यह विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में एबी पीएम-जेएवाई लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर आज हस्ताक्षर करेंगे।
इस समझौता ज्ञापन पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाएंगे। West bengal will become-the 36th state to implement ab pm jay
यह कदम देश के सभी नागरिकों के लिए समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाकर राज्य के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























