
breaking news पंजाब भर करवाई जा रही है विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भारत चुनाव आयोग एक्शन मे
पंजाब के सभी मतदान केंद्रों पर कल से दिवसीय विशेष शिविर, अधिकतम मतदाताओं की मैपिंग का लक्ष्य: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा
चंडीगढ, 6 जून (विश्ववार्ता) पंजाब भर करवाई जा रही है विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भारत चुनाव आयोग पूरी तररह से एक्शन मोड मे है। इसी संदर्भ मे पंजाब राज्य में करवाई जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) प्रक्रिया के अंतर्गत 7 जून, 2026 को राज्य के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।polling booths of state on 7th june to map maximum voters ceo anindita mitra
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है। मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य को सुगम बनाने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इन शिविरों में उपलब्ध रहेंगे।
मित्रा ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस विशेष शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि प्री-एसआईआर की प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। मित्रा ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस विशेष शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि प्री-एसआईआर की प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























