लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi आज से इस पहाडी राज्य के दौरे पर
चंडीगढ, 4 जून (विश्ववार्ता) कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की अल्मोड़ा सहित दो दिवसीय उत्त्तराखंड यात्रा ऐतिहासिक रहेगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आगामी चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
जनसभा को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सिमकनी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। Almora shailaja Rahul Gandhis uttarakhand visit congress aims
प्रदेश प्रभारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध और महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान है। ऐसे में लोगों की उम्मीदें कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पौड़ी से अल्मोड़ा तक यात्रा के दौरान जिन लोगों से मुलाकात हुई, उनमें परिवर्तन की स्पष्ट इच्छा दिखाई दी। लोगों ने कांग्रेस के प्रति समर्थन जताते हुए बदलाव का संदेश दिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























