
फिल्म ‘Cocktail 2 ‘ का ट्रेलर जारी, ट्रेलर में दिखा लव ट्रायंगल …..
फिल्म इस तारिख को होगी रिलीज होगी
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है। Entertainment News,
कॉकटेल 2′ 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ओरिजिनल फिल्म को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस दोनों पर सफलता मिली थी।
अब 14 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान, लव रंजन द्वारा निर्मित ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Entertainment News,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















