
Cricket News: ICC ने इस देश के क्रिकेट बोर्ड को किया बैन
अचानक फैसला लेकर चौंकाया
जानें क्या है पूरा मामला
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आईसीसी ने यह फैसला कनाडाई क्रिकेट बोर्ड द्वारा सदस्यता संबंधी दायित्वों के गंभीर उल्लंघन के चलते लिया है। हालांकि, वैश्विक क्रिकेट संस्था ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक विफलताओं का खामियाजा खिलाड़ियों को नहीं भुगतना पड़ेगा। cricket canada has been suspended from icc membership with immediate effect following
अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड की हालिया बैठक में यह कड़ा फैसला लिया गया। हालांकि, इस प्रशासनिक कार्रवाई के बीच आईसीसी ने साफ किया है कि उसका पूरा ध्यान खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने पर है ताकि बोर्ड की गलतियों का खामियाजा देश के क्रिकेटरों को न भुगतना पड़े।
पिछले कुछ हफ्तों से कनाडा क्रिकेट लगातार विवादों के भंवर में फंसा हुआ था। दरअसल आईसीसी इस समय कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 विश्व कप मैच की जांच कर रही है। इसके साथ ही पूर्व कोच खुर्रम चौहान की एक लीक हुई कॉल ने आग में घी डालने का काम किया जिसमें टीम चयन में बाहरी दबाव और मैच फिक्सिंग की कोशिशों जैसे संगीन आरोप लगाए गए थे। इसे देखते हुए ही आईसीसी को यह निलंबन का फैसला लेना पड़ा। cricket canada has been suspended from icc membership with immediate effect followingMCC क्रिकेट नियमों में बाकी सभी बदलावों को भी 1 अक्टूबर 2026 से लागू किया जाएगा.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























