Punjab Crime News:इस जिले मे दिनदहाडे युवक की गोलियां मारकर हत्या
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के फिरोजपुर जिले के कस्बा मक्खू में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान किराना स्टोर मालिक गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक अपनी दुकान पर था कि 2 युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने गुरचरण सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। grocery store owner shot dead
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल है। परिजनों द्वारा इनसाफ की मांग की जा रही है। पुलिस द्वारा भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है और इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























