
Punjab State Scheduled Caste Commission द्वारा Ravneet Singh Bittu को किया तलब
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) Punjab State Scheduled Caste Commission ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जातिसूचक शब्द प्रयोग करने के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 4 जून 2026 को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया था कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस बाबत एस.एस.पी. संगरूर से रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा आज पेश की गई रिपोर्ट पर आयोग ने असहमति जताई है। Punjab State Scheduled Caste Commission
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















