Weather Update: Punjab-Chandigarh में 4 दिन तक तेज़ हवाएं और बारिश की चेतावनी
आज कई ज़िलों में ‘Yellow Alert’’ जारी
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 4 जून तक राज्य के कई हिस्सों में गरज, तेज़ हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। आज 10 ज़िलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
बारिश की वजह से तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पारा अब नॉर्मल से 7.6 डिग्री नीचे चला गया है। हालांकि, मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौसम में उतार-चढ़ाव 6 जून तक जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा ज़िलों के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस बीच, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन के साथ-साथ इनके आस-पास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























