
LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का एक और झटका
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) LPG Cylinder Price Hike डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद आज कमर्शियल एलपीजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 42 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में यह 53.50 रुपये महंगा होकर 3255.50 रुपये पर पहुंच गया है।
इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे एफटीएल सिलेंडर के दाम भी 11 रुपये बढ़ाए गए हैं। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि रेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन होटल, रेस्तरां और शादियों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।
नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलिंडर 42 रुपये महंगा हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह 3,255.50 रुपये में मिलेगा।
LPG Cylinder Price Hike
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























