
Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर आवाजाही पर फिलहाल लगाई रोक
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) Kedarnath Weather: अगर आप केदारनाथ धाम जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए. केदारनाथ धाम सहित जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में केदारनाथ प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर आवाजाही पर फिलहाल रोक लगाई गई है. अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होते ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा, लेकिन फिलहाल यात्रियों की जान को जोखिम में नहीं डाला जा सकता है। Chardham Yatra kedarnath yatra temporarily halted due to rainfall and orange alert
केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड में है. यात्रा मार्ग पर मौजूद यात्रियों को गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड स्थित सुरक्षित होल्डिंग क्षेत्रों में रोका गया है, जबकि केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित नीचे लाया जा रहा है. जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. पैदल यात्रा मार्ग, पड़ाव स्थलों तथा केदारनाथ धाम में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों को चौबीसों घंटे निगरानी बनाए रखने तथा यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















