High Caliber Bomb Successful: पंचकूला में हाई कैलिबर बम का ट्रायल सफल
प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा किया गया परीक्षण
2 घंटे घरों में ही दुबके रहें लोग!
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) high caliber bomb successful पंचकूला के रामगढ़ स्थित डीआरडीओ की इकाई टीबीआरएल में रविवार को हाई कैलिबर बम का सफल परीक्षण किया गया। यह ट्रायल वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी और निगरानी में संपन्न हुआ।
परीक्षण को देखते हुए टीबीआरएल, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पहले ही हाई अलर्ट जारी कर दिया था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई और लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई थी।
ट्रायल से पहले आशंका जताई गई थी कि विस्फोट के दौरान बम के टुकड़े करीब 1.5 किलोमीटर तक जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र को संवेदनशील जोन घोषित किया गया था।
प्रशासन ने विशेष रूप से भानू और बिल्ला गांव के निवासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पूरे ट्रायल के दौरान मौके पर तैनात रही।
अधिकारियों के अनुसार परीक्षण सफल रहा और निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत पूरा किया गया। ट्रायल के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। panchkula test conducted amidst tight security by the administration
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























