Health news: सेहतनामा- जितना सफेद व चमक वाला गुड उतना ही है खतरनाक, जरा संभले
सेहत के लिए सफेद चीनी से भी ज्यादा खतरनाक
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) आज कल हर कोई शूगर चीनी से बचते हुए गुड का सेवन कर रहा है। अगर आप चीनी छोडक़र गुड़ का सेवन इस उम्मीद में कर रहे हैं कि यह आपकी सेहत के लिए बेहतर है, तो जरा संभल जाइए। Health news
गुड़ की यह मिठास आपकी सेहत के लिए कड़वी साबित हो सकती है। हालिया जानकारी के अनुसार, बाजार में बिकने वाला चमकदार और सुंदर दिखने वाला गुड़ असल में रसायनों का भंडार हो सकता है, जो सफेद चीनी से भी ज्यादा घातक है।
ज्यादातर लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर चीनी की जगह गुड़ का चुनाव करते हैं, लेकिन वास्तविकता काफी जटिल है। बाजार में गुड़ को साफ और आकर्षक दिखाने के लिए उसे ‘इंडस्ट्रियल ब्लीचिंग एजेंट’ से ट्रीट किया जाता है। ये रसायन भोजन में इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का केमिकल युक्त गुड़ आपके लीवर (रुद्ब1द्गह्म्) और पेट (त्रह्वह्ल) को सफेद चीनी के मुकाबले कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। cut ack on sugar should switch to jaggery
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















