Punjab के इस जिले से सनसनीखेज वारदात आई सामने
नीले ड्रम में महिला की लाश मिली मचा हडकंप
पटियाला, , 27 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के पटियाला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नीले ड्रम के अंदर एक युवती की लाश मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ड्रम रेलवे कॉलोनी में एक सुनसान जगह पर पड़ा था। हत्यारों ने शक से बचने के लिए लाश को ड्रम के अंदर ठूंस दिया और लाल ढक्कन से बंद कर दिया। punjab womans body found in blue drum in pati
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब आस-पास के लोगों ने ड्रम देखा तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्रम खोला तो अंदर युवती की लाश मिली। लाश की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लाश को यहां कौन लाया और इस घटना में कितने लोग शामिल थे।
जांच अधिकारी ASI गुरबिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता महिला की पहचान करना है। इसलिए, उसकी फोटो पास के पुलिस स्टेशनों को दे दी गई है। पहचान होने के बाद, मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























