आज खेले जाएंगे IPL-2026 में दो हाई-वोल्टेज मुकाबले
चौथे और आखिरी स्थान के लिए 4 टीमों के बीच कड़ी टक्कर जारी
चंडीगढ़, 24 मई (विश्ववार्ता) Today IPL Match 24 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज सुपर संडे पर डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा. आज 4 टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिन पर फैंस की नजरें टिकी होंगी. इन दोनों मैचों में कई स्टार खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे और मैदान पर खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी. आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए अब तक टॉप-3 टीमें तय हो चुकी हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का नाम शामिल हैं.
अब सिर्फ एक स्थाान बाकी है, जिसके लिए 4 टीमों के बीच जंग जारी है. प्लेऑफ की रेस को देखते हुए आज के दोनों मैच काफी अहम माने जा रहे हैं, जिस पर सबकी नजरें टिकी होंगी. तो चलिए जानते हैं IPL 2026 में आज किसका-किसका मुकाबला है?
आईपीएल 2026 में आज का पहला मैच दोपहर में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला भी होगा
आईपीएल 2026 में आज का दूसरा मैच शाम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला भी होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने अब तक खेले 13 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है Continued fierce competition between 4 teams for the fourth and last place
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























