Punjab Police की लेडी SDM गिरफ्तार
गुरदासपुर, चंडीगढ़, 16 मई, (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस द्वारा SDM गुरदासपुर को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। गिरफ्तार SDM की पहचान अनुप्रीत कौर रंधावा के तौर पर हुई है। वह एक PCS ऑफिसर हैं। उन्हें पंजाब पुलिस ने आज सुबह 7 बजे उनके सरकारी घर से हिरासत में लिया। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे के लिए मिली ज़मीन के गबन की जांच के सिलसिले में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक, अनुप्रीत कौर रंधावा पर 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था। पुलिस कार्रवाई कर रही है और जांच जारी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























