IPL-2026, LSG vs CSK : आज आईपीएल में लखनऊ-चेन्नई के बीच मैच
प्लेऑफ का दावा मजबूत करने पर चेन्नई की नजर
चंडीगढ़, 15 मई, (विश्ववार्ता) आईपीएल में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ शुरू होगा।
आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टाइमलाइन दिखाती है कि यह राइवलरी कभी एकतरफा नहीं रही, बल्कि हर सीजन में मैच का रिजल्ट बदलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां आखिरी ओवर तक मैच का फैसला हुआ है।
यदि आईपीएल इतिहास में अब तक खेले गए LSG vs CSK मुकाबलों की बात करें तो शुरुआती सीजन से ही बराबरी की टक्कर देखने को मिल रही है। यह राइवलरी अब पूरी तरह बराबरी पर आ चुकी है।
आईपीएल इतिहास में अब तक लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए 7 मैचों के रिजल्ट देखें तो सीएसके ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि एलएसजी भी 3 मैच जीत चुकी है। वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























