
Punjab CM भगवंत मान आज आएंगे दिल्ली
– पहले मिलेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से , फिर करेंगे कृषि मंत्री से मुलाकात
चंडीगढ़, 13 मई, (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। फिर वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मिलेंगे। ये मीटिंग दोपहर 1 बजे और 3 बजे तय हैं। फिर वे मीडिया से बातचीत करेंगे। इस मीटिंग के दौरान वे पंजाब में रुके हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) प्रोजेक्ट्स, गोदामों से गेहूं की खरीद और धान की बुआई से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मान की यह पहली मीटिंग है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स को लेकर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह विवाद मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था और जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। गडकरी ने मान को चिट्ठी लिखकर कहा कि पंजाब में NHAI अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स की सुरक्षा खतरे में है। जालंधर और लुधियाना में इंजीनियरों पर हमलों और धमकियों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो करीब 14,288 करोड़ रुपये के आठ बड़े हाईवे प्रोजेक्ट कैंसिल हो सकते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























