
IPL-2026 Gujarat Titans ने Sunrisers Hyderabad को बड़े अंतर से हराया
बड़ी जीत दर्ज कर तालिका में शीर्ष पर पहुंचा गुजरात
चंडीगढ़, 13 मई, (विश्ववार्ता) कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
हैदराबाद के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। गुजरात के लिए रबाडा और होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद सिराज तथा राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के लिए इस मैच में सभी गेंदबाजों को सफलता मिली। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए जो 19 रन बनाकर आउट हुए।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















