
Punjab में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी
अब जालंधर के स्कूल को भी धमकी
चंडीगढ़, 7 मई, (विश्ववार्ता) पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है, अब जालंधर के APJ स्कूल को आज गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूल को एक ईमेल के ज़रिए भेजी गई थी। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस को इन्फॉर्म किया। इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया। इस बीच, किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकालकर घर भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस और एडमिनिस्ट्रेटिव टीमें मौके पर मौजूद हैं। बम स्क्वॉड जांच कर रहा है। अभी तक कोई संदिग्ध चीज़ बरामद नहीं हुई है।
गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज जालंधर में हैं, जिसके चलते पूरे शहर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























