
Photo by Deepak Malik / CREIMAS for IPL
IPL 2026 में Kolkata Knight Riders की लगातार तीसरी जीत! हैदराबाद को हराया
नई दिल्ली, 3 मई, 2026 (विश्व वार्ता) – कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में 165 रन ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 18.2 ओवर में 166 रन का टारगेट हासिल कर लिया।
इस जीत के बाद कोलकाता 9 मैचों में 3 जीत के साथ 8वें नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। 166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने शानदार हाफ सेंचुरी बनाई।
उन्होंने 47 बॉल पर 59 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 43 रन का योगदान दिया। रघुवंशी और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन की पार्टनरशिप की। रिंकू सिंह ने 11 बॉल पर नाबाद 22 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से बॉलिंग करते हुए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला। Sunrisers Hyderabad
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























