
Chennai एयरपोर्ट: चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी गेट से कूदा यात्री
चेन्नई, चंडीगढ, 3 मई (विश्ववार्ता) आज चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर अरबिया की एक फ्लाइट से एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूद गया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई आई थी और इसमें 231 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर जा रही थी। घटना के तुरंत बाद पायलट ने प्लेन रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बाहर कूदने की वजह से यात्री घायल हो गया और उसे इलाज के लिए ले जाया गया। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के तौर पर हुई है। Chennai passenger jumped from moving flight
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, प्लेन सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका था और मेन रनवे पर टैक्सी कर रहा था। इसी बीच, यात्री ने अचानक इमरजेंसी दरवाज़ा खोला और बाहर कूद गया। इस घटना से प्लेन में सवार यात्रियों में डर और घबराहट का माहौल बन गया, वहीं सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक सीनियर अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि जिस समय यात्री कूदा, उस समय प्लेन पूरी तरह से रुका नहीं था, बल्कि उसकी स्पीड धीमी थी। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















