
Nationwide Mobile Alert System Test: देशभर में करोड़ों मोबाइल फोन पर एक साथ इमरजेंसी सायरन बजा
– सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम किया चेक
नई दिल्ली, चंडीगढ, 2 मई (विश्ववार्ता) शनिवार सुबह 11:45 बजे देशभर में मोबाइल फोन पर एक साथ सायरन बजने लगे। स्क्रीन पर हिंदी और इंग्लिश में एक मैसेज आया। जब सायरन बंद हुआ, तो मोबाइल फोन पर मैसेज पढ़कर भी सुनाया गया। इससे कई लोग परेशान और कन्फ्यूज हो गए थे। हालांकि, सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह मैसेज नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल के तहत भेजा गया था। NDMA ने इमरजेंसी में लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए 2 मई को इस सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का टेस्ट किया था। National emergency siren sounded on mobile phones across country
शनिवार को सभी राज्यों की राजधानियों और दिल्ली-NCR में सभी मोबाइल फोन पर एक साथ टेस्ट मैसेज भेजा गया। यह मैसेज हिंदी, इंग्लिश और सभी रीजनल भाषाओं में भेजा गया था। मैसेज में लोगों को बताया गया कि यह सिर्फ एक टेस्ट है और किसी एक्शन की जरूरत नहीं है। सरकार ने दो दिन पहले एक मैसेज भेजकर लोगों से अपील की थी कि अगर उन्हें टेस्टिंग का मैसेज मिले तो वे घबराएं नहीं। शनिवार का मैसेज सिर्फ़ इमरजेंसी में लोगों को अलर्ट करने की सिस्टम की क्षमता को टेस्ट करने के लिए भेजा गया था।
सरकारी संगठन, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने इमरजेंसी में लोगों को रियल-टाइम अलर्ट देने के लिए “SACHET” नाम का एक इंटीग्रेटेड अलर्टिंग सिस्टम बनाया है। Sachet नाम का यह सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित है। इसे देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिवेट कर दिया गया है। Nationwide Mobile Alert System Test
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















