चंडीगढ, 1 मई (विश्ववार्ता) लेबर डे के मौके पर Punjab government ने आज विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में कॉन्फिडेंस मोशन पेश किया। उन्होंने कहा कि इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है और नेगेटिव खबरें तेजी से फैलती हैं। ऐसी बातें हो रही हैं कि आम आदमी पार्टी के MLA पार्टी छोड़ देंगे, इन बातों से लोगों में कन्फ्यूजन होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कहते हैं कि उनके इतने MLA कॉन्टैक्ट में हैं।आज विधानसभा में 94 में से 88 MLAs ने सरकार के पक्ष में वोट किया। वहीं, 4 MLA एब्सेंट रहे, जबकि 2 MLA लालजीत सिंह भुल्लर और हरमीत सिंह पठानमाजरा जेल में हैं। इस दौरान कांग्रेस, BJP और शिरोमणि अकाली दल के MLA मौजूद नहीं थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे इसकी एक कॉपी प्रेसिडेंट के पास ले जाएंगे।
इससे पहले, जब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री और सभी विधायकों के डोप टेस्ट की मांग की थी, तो हंगामा हो गया था। स्पीकर ने इस मांग को खारिज कर दिया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/