
सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत से जुड़े मामले पर आज कोर्ट में अहम सुनवाई
चंडीगढ, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। पिछली तारीख पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। अब 30 अप्रैल को सुनवाई होगी।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर, 2024 को सांसद के खिलाफ वाद दायर किया था। उन पर किसानों और महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। Latest Natinal news,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















