
दिल्ली की सियासत में घमासान : राजघाट पहुंचे आप नेता Kejriwal, Sisodia व Atishi
बापू को दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर दिल्ली की राजनीति से आ रही है जहां दिल्ली की सियासत में जारी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चला है। मनीष सिसोदिया द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर न्यायिक प्रक्रिया से खुद को अलग करने के ऐलान के बाद, अब केजरीवाल और तमाम AAP नेता मंगलवार को राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बापू की समाधि पर नमन कर केजरीवाल अपनी नई रणनीति ‘सत्याग्रह’ का शंखनाद करेंगे। यह घटनाक्रम सोमवार को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे गए उस पत्र के बाद आया है, जिसमें केजरीवाल ने मौजूदा कानूनी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
रआम आदमी पार्टी का मानना है कि जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. राजघाट जाने के फैसले को पार्टी एक मौन सत्याग्रह और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अलर्ट पर रखा गया है. केजरीवाल वहां बापू को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और संभवतः एक संदेश भी जारी कर सकते हैं। Latest Hindi News,























